पठानकोट पहुंची भारत जोड़ो यात्रा:हाईवे पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट जानिए रूट

Spread the love

पंजाब दस्तक: भारत जोड़ो यात्रा बुधवार शाम पठानकोट पहुंच गई और वीरवार को सरना में राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब के आखिरी जिले में राहुल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राहुल की रैली सरना में हाईवे किनारे हैं इसलिए जालंधर, अमृतसर और जम्मू की ओर से आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सरना में राहुल की रैली दोपहर 11.30 बजे होगी। रैली के बाद सुजानपुर के पास लंच रखा गया है। लंच के बाद 2.30 बजे सुजानपुर से माधोपुर तक 7 किलोमीटर राहुल पदयात्रा करेंगे और माधोपुर से यात्रा रावी पार कर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी।

वीरवार को पठानकोट में होने जा रही रैली और यात्रा की सुरक्षा के लिए पठानकोट के अलावा गुरदासपुर, बटाला की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

तीनों जिलों के एसएसपी ने मोर्चा संभाल लिया है। चूंकि होशियारपुर में राहुल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आ चुका है इसलिए पुलिस लापरवाही नहीं बरतना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *