पंजाब में PCS अधिकारियों ने की साप्ताहिक हड़ताल

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के पीसीएस अधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं। अधिकारियों ने विजिलेंस लुधियाना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। RTA लुधियाना की विजिलेंस द्वारा गिरफ्तारी के बाद ये फैसला पीसीएस अधिकारियों ने लिया है। पंजाब पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की आज बैठक हुई। बैठक में चर्चा की गई कि RTA नरिंदर धालीवाल को गलत तरीके से विजिलेंस ने फंसाया है।

सिर्फ एक प्राइवेट व्यक्ति के कहने पर एक जिम्मेवार अधिकारी पर इस तरह कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में अध्यक्ष डॉ रजत ओबेरॉय, वरिष्ठ सलाहकार लतीफ अहमद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखप्रीत सिद्धू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अविकेश गुप्ता, मेजर अमित सरीन आदि मौजूद रहे। फैसला लिया गया कि 9 जनवरी से लगातार एक सप्ताह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *