मुकेश अग्निहोत्री बोले- दास्तां अभी छेड़ी नहीं,जयराम की आंखों में आंसू

Spread the love

धर्मशाला, सुरेंद्र राणा:जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अभी अपनी दास्तां भी शुरू नहीं की है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आंखों में आंसू आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार अभी सेटल हो रही है। अब भाजपा नेता पांच साल आराम से बैठें। उन्होंने कहा कि भाजपाई अगर पांच साल लोटा लेकर भी घूमे तो भी अपना लोट्स ऑपरेशन पूरा नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को उखाड़ सकती है और अपनी सरकार बना सकती है, वह अब इसे चला भी सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार अपने ही बोझ से गिर जाएगी। जयराम ठाकुर अब अपनी चिंता करें। भाजपा डबल इंजन-डबल इंजन की सरकार की रट लगाए रखती थी, लेकिन सही मायने में हिमाचल प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *