पंजाब में स्कूलों के अवकाश 9 जनवरी तक बढ़ाए:ठंड के कारण फैसला; सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए आदेश

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल अब 2 जनवरी के बजाय 9 जनवरी 2023 को खोले जाएंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला प्रदेश में बढ़ रही कड़ाके की ठंड के चलते छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। अब सभी स्कूल 9 जनवरी तक बंद रखे जाएंगे।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी तक स्कूल बंद का फैसला किया था। लेकिन सुबह के समय तापमान में गिरावट होने समेत ठंड अधिक बढ़ने से फैसले पर दोबारा विचार किया गया। इसके बाद अवकाश 9 जनवरी 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया। सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों को राज्य सरकार के आदेशों की पालना करनी है।

सुबह 10 बजे ही खुलेंगे स्कूल

गौरतलब है कि बीती 25 दिसंबर 2022 से पहले पंजाब में घनी धुंध के कारण विभिन्न जिलों में जानलेवा सड़क हादसों में कई बच्चियों और अन्य लोगों की मौत हुई थी। पंजाब सरकार द्वारा छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल खोले जाने का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया था। अब 9 जनवरी 2022 को भी स्कूल निर्धारित सुबह 10 बजे ही खोले जाएंगे और दोपहर को निर्धारित समय पर ही बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *