सुक्खू ने मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, खरगे-राहुल हुए शामिल, 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की वह प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री बने हैं। वीरभद्र सिंह को पुष्प अर्पित कर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।शपथ समारोह में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई भी मौजूद रही। प्रतिभा सिंह मंच पर केंद्रीय नेतृत्व से बाद पहुंची। राहुल गांधी ने मंच पर उनका गले लगाकर स्वागत किया।नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *