शिमला, सुरेंद्र राणा: बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है वह कल 1:30 बजे शिमला की ऐतिहासिक रिज मैदान पर शपथ ग्रहण करेंगे शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है. शपथ समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे भी होंगे शामिल. राहुल गांधी और प्रियंका भी शपथ में लेंगे हिस्सा.
