हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीएम बनने पर उन्हें शुभकामनायें

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ।

उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। उनकी माता संसार देई गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। उनकी पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की

संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने।

सुखविंदर 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने।

2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए

अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

10 दिसम्बर 2022 शनिवार को विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान किया गया। हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *