जनता का फैसला सर्वोपरि, अब पहली कैबिनेट में OPS और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार: सुरेश कश्यप

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा हिमाचल की जनता के द्वारा दिए गए जनमत को स्वीकार करती है।

उन्होंने कहा की भाजपा सभी मतदाताओं का धन्यवाद भी करती है जिन्होंने इस 2022 के विधानसभा चुनावों में बड़े उत्साह के मतदान के माध्यम से भाग लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऐतिहासिक जीत जनता द्वारा प्रदान की गई है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 38128 वोटों से विजय हुए।मंडी जिले में तो भाजपा ने 9 सीटों पर विजय प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि अगर मत प्रतिशत को ध्यान से देखा जाए तो भाजपा को 43% वोट प्राप्त हुए हैं और कांग्रेस को 43.9% अंतर ज्यादा नहीं था यह कांटे की टक्कर थी।

कश्यप ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख 14 हजार 530 वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पड़े हैं , हम इन सभी मतदाताओं का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र में 12 सीटों पर विजय प्राप्त की है यहां से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह वर्तमान में सांसद है इससे प्रतीत होता है कि जनता में कांग्रेस के प्रति रोष भी था।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों को पूर्ण होने का हम इंतजार कर रहे हैं और उस पहली कैबिनेट का भी इंतजार कर रहे हैं जिसमें वह ओपीएस बहाल करेंगे और 300 यूनिट बिजली फ्री भी जनता को देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 500000 युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है और वह भी कांग्रेस पहली कैबिनेट में घोषणा करने जा रहे हैं , हमें उस कैबिनेट की बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *