
पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:आज वेव एस्टेट ब्लॉक ए की कार्यकारिणी एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से विभिन्न मांगो को लेकर मिली. जिसमें लेआउट और सार्वजनिक सूचना 20 अक्टूबर 2022 के विषय पर चर्चा की गई. इसमें पार्क नंबर 12 से बिजली के उपकरणों को हटाने पर भी चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई की जाएगी। वेव एस्टेट के बीच में पंचायती भूमि के संबंध में फिर से बीडीपीओ से चर्चा की और उन्होंने संबंधित को तत्काल प्रभाव से क्षेत्र को साफ करने के निर्देश दिए। जल्द ही सफाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
