कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में गरजेंगी प्रियंका गांधी, रोड़ शो नहीं होगा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश के मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आज होने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के दौरान प्रियंका गांधी का रोड शो नहीं होगा। सुरक्षा कारणों के चलते रोड शो नहीं होगा। वह सिर्फ जनसभा को संबोधित करेंगी।

दोपहर एक बजे वह मंच पर पहुंचेंगी। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों की स्कैनिंग होगी। इसके लिए पदाधिकारियों को बार कोड जारी किए गए हैं। उधर, कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के 300 जवानों को तैनात किया गया है। इस बात की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

वहीं, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सेन ने बताया कि प्रियंका वाड्रा सुबह कांगणी हेलीपैड में चॉपर से उतरकर सुरक्षा घेरे में रैली स्थल पर पहुंचेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *