मोरबी हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी, एसआईटी करेगी हादसे की जांच, मोदी ने रद्द किया रोड़ शो

Spread the love

पंजाब दस्तक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसी बीच रविवार को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना एक केबल पुल के टूटने से 132 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे के मद्देनजर सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है। रविवार की देर शाम गुजरात भाजपा मीडिया सेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

मिडिया से बात करते हुए गुजरात भाजपा के मीडिया संयोजक डॉ. याग्नेश दवे ने इस खबर की पुष्टि की कि मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को उत्सव का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। मोरबी हादसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि 2900 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करने का कार्यक्रम अपने तय समय के अनुसार होगा। वहीं, मोरबी हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 132 हो गई है। राजकोट से भाजपा के सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदरिया ने कहाएनडीआरएफ बचाव अभियान चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *