बेनामी संपत्ति केस में हाईकोर्ट ने किया सत्येंद्र जैन को बरी, सत्य की हुई जीत :आप

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन पर बनाए गए बेनामी संपत्ति के केस झूठे साबित हुए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन का बरी करते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति के झूठे हैं। अदालत के फैसले से सच्चाई की जीत हुई है। जिससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच दीवाली जैसा महौल है।

अब आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता बहुत मजबूत के साथ जनता के बीच जाएगा। गौरव शर्मा ने किया कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखला गए। सत्येंद्र जैन ने हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा उठाकर भाजपा सरकार की पोल खोली। जिसके कारण ही भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी व सीबीआई ने सत्येंद्र जैन पर झूठा केस दर्ज कर जेल में डाला। आम आदमी पार्टी को हमेशा अदालत पर भरोसा रही है। आज साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी के नेता कट्टर ईमानदार हैं। उन्हें झूठे केसों में फंसाया तो जा सकता है लेकिन भ्रष्टाचार साबित नहीं किया जा सकता।

गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन के खिलाफ भाजपा का यह षड्यंत्र हिमाचल में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को रोकना है। लेकिन भाजपा को अपने मकसद में कामयाबी मिलने वाली नहीं है। अदालत के आदेश के बाद सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को माफी मांगनी चाहिए। आज देश की सबसे बड़ी अदालत ने सत्येंद्र जैन पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। जिससे साबित हो गया है कि भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन को झूठे केस में फंसाया है। सत्येंद्र जैन जल्द ही जेल से बाहर आकर हिमाचल में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश की जनता का भारी समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। जिससे तय है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *