पंजाब के कच्चे टीचरों को दिवाली का तोहफा:9 हजार शिक्षकों को रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी, CM मान ने किया ट्वीट

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब सरकार ने 9 हजार कच्चे टीचरों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शुक्रवार को कच्चे टीचरों को रेगुलर करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि `एक खुशखबरी सांझा कर रहा हूं, अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था, वह पूरा हो गया है। लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब बाकियों के लिए काम करेंगे, वादे के मुताबिक 36000 को पक्का करेंगे। जो कहते हैं वह करते हैं।

पंजाब में लंबे समय से कच्चे टीचर रेगुलर करने की मांग कर रहे थे। समय समय पर टीचर एसोसिएशन इस मांग को सरकारों के सामने रखते रहे हैं, लेकिन अब जाकर पंजाब में मान सरकार ने कच्चे टीचरों काे रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी की है। जिससे उनमें खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *