मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल: प्रमोद तिवारी

Spread the love

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वह और पी एल पुनिया उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावक होंगे और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने वाले दिग्विजय सिंह संभवत: चुनाव नहीं लड़ेंगे।

तिवारी ने संकेत दिया कि इस पर आम सहमति बन सकती है कि सोनिया गांधी के बाद पार्टी के शीर्ष पद पर कौन काबिज होगा। उन्होंने बताया कि खड़गे दोपहर के करीब अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी में सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं और वह दलित नेता भी हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने का शुक्रवार को आखिरी दिन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *