शिमला, सुरेंद्र राणा,प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं. चुनावों को बेहतर ढंग से करवाने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के हिमाचल के दौरे पर हैं. भारत निर्वाचन की टीम ने शिमला में राजनीतिक दलों, डीजीपी, मुख्य सचिव डीसी और एसपी के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की गई. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे इसके लिए आयोग पूरी तरह सजग हैं.
राजीव कुमार ने कहा है कि निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा हैं. स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना चुनाव आयोग का मकसद है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 8 जनवरी 2023 को चुनाव समय अवधि पूरी हो रही हैं. इससे पूर्व प्रदेश में चुनाव करवाए जाएंगे. सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटरों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे. वंही 142 पोलिंग स्टेशन को महिलाओं द्धारा संचालित किया जाएगा। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर आने में असमर्थ होंगे वह घर से 12 डी फॉर्म के माध्यम से नामांकन के बाद अपना वोट डाल सकते हैं। दिव्यांग वोटर के लिए रैंप, व्हील चेयर और वॉलेंटियर भी पोलिंग स्टेशन में मौजूद रहेगा। चुनावों में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए C Vigil App बनाई गई हैं. यह एप्प चुनावों को निष्पक्ष और पैसे के प्रभाव को कम करने के लिए उपयोगी साबित होगी. कहीं भी अगर कोई गड़बड़ी होती है तो इस एप्प के माध्यम से शिकायत दी जा सकती है।100 मिनट के अंदर कारवाई होगी।
ईवीएम की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि ईवीएम के माध्यम से 2004 से लेकर 142 विधान सभा और 4 लोक सभा चुनाव करवाए जा चुके हैं। इसमें पुरी पारदर्शिता पाई गई है। इसके अलावा हर मतदाता को पता होना चाहिए कि वह किसे चुन रहे हैं? उम्मीदवार का किस तरह का पुराना रिकॉर्ड है. प्रत्याशी के अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जागरूक करने के लिए KYC यानि “Know Your Candidate” एप्प बनाई गई हैं जिसमें प्रत्याशी के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध होगी। वही राजीव कुमार ने कहा कि यहां पर आपराधिक मामले कम सामने आते हैं. चुनाव में पैसे व शराब का प्रयोग न हो इसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह सजग रहेगा.
