शिमला के एक होटल में टूरिस्ट ने चलाई गोली

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,राजधानी शिमला में बीती रात को एक टूरिस्ट द्वारा गुस्से में आकर हवा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पर्यटक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गनीमत यह रही की किसी को इस गोलीकांड में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आरोपित पर्यटक का नाम विश्वनाथ बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्यू कैफ़े के मालिक मुकेश मल्होत्रा ​​ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके होटल में रुके एक टूरिस्ट विश्वनाथ ने बीती आधी रात 2 बजे के करीब वेटर केदार सिंह से खाने-पीने का सामान लाने को कहा। जिस पर वेटर केदार सिंह ने उस समय ये चीजें लाने से मना कर दिया।

इसके बाद विश्वनाथ ने गुस्से में आकर में वेटर केदार सिंह को जान से मारने की धमकी और होटल में अपनी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की । इस घटना के बाद आरोपित पर्यटक ने खुद को पिस्टल के साथ कमरे में बंद कर लिया। गनीमत यह रही कि इस फायरिंग की घटना में किसी को कोई नुकसान नही पहुंचा।

होटल मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने छोटा शिमला थाना में आरोपित टूरिस्ट के खिलाफ केस FIR नंबर 79/22 यू/एस, IPC की धारा 336,506 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी विकास शर्मा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस आरोपी पर्यटक से पूछताछ कर रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *