ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस की कार्रवाई:पूर्व DFSC और पनसप अधिकारी नामजद, आरोपियों को दबोचने के लिए छापामारी शुरू

Spread the love

पंजाब दस्तक,पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, ठेकेदार तेलूराम और आढ़ती कृष्ण लाल को विजिलेंस ने 2000 करोड़ के ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार किया है। आढ़ती कृष्ण लाल का तीन दिन का रिमांड एक और दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। विजिलेंस की टीम ने अब मामले में पूर्व DFSC और पनसप के एक निलंबित अधिकारी को भी नामजद किया है।

सेवानिवृत्त जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) सुरिंदर कुमार बेरी, पनसप के जिला प्रबंधक जगनदीप ढिल्लों (अब निलंबित) इनके नाम हैं।​​​​​​​विजिलेंस ब्यूरो ने घोटाले में कांग्रेस पार्षद रूपाली जैन के पति अनिल जैन और मुल्लांपुर दाखा नगर परिषद अध्यक्ष तेलू राम बंसल के भाई महावीर बंसल सहित दो कमीशन एजेंटों (आढ़तियों) को पहले ही नामजद किया हुआ है।

SSP विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आढ़ती कृष्ण लाल धोती वाला व अन्य आरोपियों से पूछताछ में विजिलेंस ब्यूरो ने घोटाले में उनकी भूमिका संबंधी सवाल पूछे। आरोपी शैलरों के निविदा एवं परिवहन एवं भंडारण से संबंधित अनियमितताओं में संलिप्त थे, जिसमें फर्जी बिलिंग भी की जा रही थी। अब उन शैलरों को गिरफ्तार किया जाना है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कृष्ण लाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। ठेकेदार तेलू राम और पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु के बाद वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा आरोपी है। जांच के दौरान पता चला कि कृष्ण लाल उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते दामों पर अनाज खरीदता था और पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी के शैलर से यूपी और बिहार का बड़ी मात्रा में बारदाना मिला है। गिरफ्तार के दौरान 12 लाख कैश मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *