रामलाल ठाकुर बोले नहीं रहना चाहता उपाध्यक्ष पद पर, पार्टी में गुटबाज़ी, अपने अपने चहेतों को रेवड़ियों की तरह दिए जा रहे पद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर अपने इस्तीफे पर अडिग है। रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के अंदर गुटबाज़ी को हावी करार दिया है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी के उदयपुर चिंतन शिविर में जो संकल्प पारित किए गए थे उसकी कांग्रेस पार्टी कहीं भी पालना नहीं कर रही है चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद की बात हुई थी लेकिन पार्टी के अंदर उसे लागू नहीं किया जा रहा है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि वे एक मिनट के लिए भी पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर नही रहना चाहते हैं उन्होंने पार्टी हाई कमान को इस्तीफा भेजा है।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी बहुत ज्यादा हावी है। अपने अपने चहेतों को रेवड़ियों की तरह पद बांटे जा रहे हैं। व्यक्ति का क्या बैकग्राउंड है पद देने से पहले इस पर छानबीन की जानी चाहिए तभी नियुक्ति होनी चाहिए। लोग कांग्रेस पार्टी को जिताना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद ही हराने का काम कर रही है। पार्टी हाई कमान को भी सोच समझ कर पदों पर नियुक्ति देनी चाहिए। रामलाल ठाकुर ने कहा कि कोई कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और वीरभद्र सिंह के समय से पार्टी में काम कर रहे हैं अगर पार्टी उनकी जगह किसी और व्यक्ति को भी टिकट देना चाहे तो वे उसके लिए काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *