लुधियाना में प्लॉट आवंटन घोटाला:विजिलेंस को मिला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम के 4 अफसरों का 2 दिन का रिमांड

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा,पंजाब विजिलेंस ने शुक्रवार को लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (LIT) के 3 अधिकारियों सहित निगम के जेई पर केस दर्ज किया। इन चारों आरोपियों को विजिलेंस ने अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी 4 आरोपियों का विजिलेंस को दो दिन का रिमांड दे दिया।

आरोपियों में LIT इंजीनियर बूटा सिंह, XEN जगदेव सिंह, JE इंद्रजीत सिंह, नगर निगम का JE मनदीप सिंह समेत मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी कमलदीप सिंह शामिल हैं।​​​​​​ विजिलेंस ने जगदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, कमलदीप सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी ने मिलीभगत से LDP योजना के तहत अनाधिकृत व्यक्तियों को प्लॉट आवंटित किए थे।

बता दें कि इसी मामले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला बाला सुब्रमण्यम और बूटा राम फरार हैं, जिनको विजिलेंस तलाश रही है। विजिलेंस की टीम का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम द्वारा जमानत याचिका लगाई गई है, जिसकी सुनवाई 20 सितंबर को होनी है।

सूत्रों के मुताबिक, चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर विजिलेंस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी कई सवालों पर चुप रहते हैं और कइयों के जवाब घुमा फिरा कर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजिलेंस के हाथ कई सबूत लगे हैं। आरोपियों का 2 दिन का रिमांड मिला है। SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। बाकी खुलासे मामले की जांच के बाद ही हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *