आज वकील रहेंगे हड़ताल पर:मामला-थाने के बाहर धरने दौरान हुए विवाद का-पुलिस ने वकीलों सहित अन्य लोगों पर किया मामला दर्ज

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा,पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 3 विवादों में चल रहा है। पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ आज लुधियाना का वकील भाइचारा हड़ताल पर जा रहा है। जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान गुरकिरपाल सिंह ने बताया कि बीते दिन राहुल नागर, अमित और उनका एक अन्य साथी थाना डिवीजन नंबर 3 में अपने क्लाइंट की पैरवी करने गए थे, जिन्हें पुलिस द्वारा कथित तौर पर नजायज हिरासत में रखा हुआ था।

इस दौरान पुलिस मुलाजिमों द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की की गई और वकीलों को थाने के अंदर बंद कर दिया गया। वकीलों द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों के ध्यान में सारा मामला लाया गया पर पुलिस ने इसके बावजूद इन तीनों वकीलों पर संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। समूह वकील भाईचारा पुलिस की इस धक्केशाही की निंदा कर रहा है। प्रधान गुरकिरपाल ने कहा कि यदि पुलिस ने इस मामले की FIR रद्द न की तो संघर्ष पूरे पंजाब में किया जाएगा। वहीं अदालतों का काम भी ठप्प किया जाएगा। थानों में होने वाली गुंडागर्दी वकील भाइचारा सहन नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *