आम आदमी पार्टी ने बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा पर विचार करने को किया मजबूर, सभी गारंटीयो को करेंगे पूरा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,आम आदमी पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश चमन आजटा ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा को आम आदमी पार्टी का खौफ हो गया है. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के बाद यह भी संभव है कि कांग्रेस-भाजपा मिलकर ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया है.

हिमाचल प्रदेश की जनता भी आश्वस्त है कि केजरीवाल की गारंटी को पूरा कर हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को तीव्रता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी गारंटी में हर वर्ग का ध्यान रखा है. गारंटी में फ्री शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए, बेरोजगारों के लिए छह लाख रोजगार और बागवानों की बात की जा रही है. आजटा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *