पंजाब दस्तक, अभय,हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सभी राजकीय और निजी बहु तकनीकी संस्थानों में चल रहे प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स पैट में खाली सीटों के लिए अब स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसका आयोजन 13 सितंबर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर में किया जा जाएगा।
तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी प्रवेश सूचना की मानें तो 13 सितंबर को वे अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) में 200 से अधिक अंक हासिल किए हैं।
