शिमला, सुरेंद्र राणा,हिमाचल विधानसभा का मानूसन सत्र 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। ये विधानसभा सत्र जयराम सरकार का अंतिम सत्र है ऐसे में विपक्षी दल कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ना चाहेगा। सत्र के दौरान जंहा कांग्रेस विधायक सदन के अंदर सरकार को घेरेगे वंही सदन के बाहर कांग्रेस बेरोजगारी महंगाई को लेकर हल्ला बोलेगी। कांग्रेस ने 12 अगस्त को विधानसभा का घेराव का एलान कर दिया ।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सेना में अग्निपथ योजना, पुलिस भर्ती घोटाला, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी और प्रदेश सरकार की विफलताओं के विरोध में विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
