ओल्ड पेंशन के लिए कर्मचारियों ने किया महायज्ञ

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए कर्मचारी आंदोलनरत है और सरकार से पेंशन बहाल की मांग उठा रहें हैं। कर्मचारियों ने 13 अगस्त को विधानसभा घेराव का एलान कर दिया है. रविवार को राम मन्दिर में पेंशन मनोकामना महायज्ञ का आयोजन किया ओर भगवान से जल्द पेंशन बहाल करने की प्राथना की। इस महायज्ञ में एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर सहित सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और सरकार से भी वार्ता की जा रही है। भगवान से भी ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए पार्थना की जा रही है और आज महायज्ञ किया गया । जिसमें भगवान से पार्थना की गई। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को सचिवालय में सरकार द्वारा गठित कमेटी की बैठक होने जा रही है उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रख कर फैसला लेगी ओर यदि सरकार कर्मचारियों के हित मे फैसला लेती है तो कर्मचारी सरकार का आभार जताएंगे. उन्होंने कहा की अगर ओल्ड पेंशन बहाल नही की जाती गई तो 13 अगस्त के लिए विधानसभा घेराव का एलान किया गया है ओर रोष रैली निकाली जाएगी जिसमें प्रदेश भर से हजारों की तादात में कर्मचारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *