बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस हुई उग्र फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला

Spread the love

शिमला सुरेंद्र राणा कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी को आज ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके विरोध में कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन किया और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया था जिस पर कांग्रेस भड़क गई है और राजधानी शिमला में महिला कांग्रेस ओर युवा कांग्रेस ने काटरोड पर  पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका ओर केंद्र की भाजपा सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने के आरोप लगाए।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब  चंदेल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है जिसका कांग्रेस विरोध करती है उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों ईडी सीबीआई का प्रयोग नेताओं के खिलाफ कर रही है। तानाशाही  तरीके से केंद्र सरकार  काम कर रही है जिस परिवार के दो लोगो ने इस देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके परिवार वालों को ही अब ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण तक दे दिए और आज भाजपा इस परिवार को नकली परिवार बता रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका  को किसी के सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नही है। भाजपा ये बताए कि इनके किन नेताओ ने देश के लिए अपनी जान दी है।

उन्होंने मोदी सरकार से ईडी का  दुरुपयोग को बंद करने की चेतावनी दी ओर यदि सरकार तानाशाही बन्द नही करती है तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन शुरू करने से कांग्रेस पीछे नही हटेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *