16 से 18 जून तक शिमला में होगा अंतराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव, 425 साहित्यकार लेंगे हिस्सा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, शिमला में अंतराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव 16 से 18 जून तक होगा। इस उत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। इस उत्सव में देश विदेश से लगभग 425 प्रतिष्ठित साहित्यकार भाग ले रहे हैं।

साहित्य अकादमी के सचिव डॉ के निवास राव ने बताया कि 16 से 18 जून तक होने वाले इस साहित्यिक उत्सव में कुल 425 साहित्यकार जिनमे 9 विदेशी साहित्यकार भी शामिल होंगे। उत्सव का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में विविध बोलिया और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हैं। इसके माध्यम से प्रदेश के नए शाहित्यकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *