शिमला में पानी के बाद पेट्रोल का सूखा, ये बताई जा रही वजह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, शिमला में पेट्रोल की कमी पाई  जा रही हैं. तेल कंपनियों की तरफ से इस संकट के पीछे आपूर्ति कम होना वजह बताई गई है. माना जा रहा है कि तेल कम्पनियां सरकार दबाव बनाने के लिए कम सप्लाई कर रही हैं. क्योंकि उनका कहना है कि हाल ही में तेल की कीमतें कम होने से उन्हें नुकसान हो रहा है.

तेल कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम करने से शिमला में कई जगह पेट्रोल की कमी है. कई पंप पर तीसरे दिन पेट्रोल का टैंकर मिल रहा है. इससे अब गाड़ियों की टंकी पूरी नहीं भरी जा रही है.

शिमला के विकासनगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से पंप में पेट्रोल की काफी दिक्कत आ रही है. तीसरे दिन सप्लाई मिल रही है. कंपनी का कहना है कि उन्हें डेढ़ सौ से 200 करोड रुपए का हो घाटा हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पेट्रोल पंप में नालागढ़ डीपू से सप्लाई आती है और 1 दिन सप्लाई मिलने के बाद अब तीसरे दिन सप्लाई मिलती है. ऐसे में अब पर्यटन सीजन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *