हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने शरू की selfie with school ” अभियान की शुरुआत

Spread the love

शिमला,सुरेंदर राणा,आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में “selfie with school ” अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश में पहली बार 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही पार्टी शिक्षा व्यवस्था को मुद्दा बनाकर बीजेपी, कांग्रेस को घेरने के प्रयास कर रही हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने इस अभियान की शुरुआत की हैं।

आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे हिमाचल के लोग अपने आस-पास के सरकारी स्कूलों का हाल खुद बताएंगे। लोग सेल्फी विद स्कुल के द्वारा बीजेपी-कांग्रेस को खुद बताएंगे की इतने सालों में दोनों पार्टियों ने हमारे बच्चों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के या अपने आसपास के स्कूलों के साथ सेल्फी लेनी है और फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम पर#SelfieWithSchool हैश टैग के साथ पोस्ट करें औऱ व्हाट्सएप पर भी भेज सकते हैं। इसके लिए 9805360763 व्हट्स एप्प नंबर जारी किया गया हैं।
लोग हिमाचल के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं।

शिक्षा को आम आदमी पार्टी जन अभियान बनाना चाहती हैं। जो आपकी भागीदारी के बग़ैर संभव नहीं होगा।ताक़ि हम अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प हैं कि शिक्षा चुनावी मुद्दा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *