फैशन शो में मॉडल्स ने पहनी किरपाण-पगड़ी:SGPC ने जताया ऐतराज

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा; दिल्ली में एक फैशन शो के दौरान मॉडल्स के सिख पहरावा पहन रैंप पर वॉक करने की घटना पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐतराज जता दिया है। SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इसकी निंदा की है और शो के आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि SGPC के पास एक वीडियो पहुंचा, जिसमें कुछ मॉडल्स ककारों (सिख पहनावा- किरपाण, केस, कंगा, कछैरा और कड़ा) को पहन रैंप पर वॉक करती दिखीं। वीडियो में मॉडल्स ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है और किरपाण भी धारण की है।

किरपाण पहन रैंप पर वॉक करती मॉडल्स।
किरपाण पहन रैंप पर वॉक करती मॉडल्स।

सिखों के आस्था को पहुंची ठेस

एडवोकेट धामी ने कहा कि ककार सिखों के पहनावे का हिस्सा है। इन्हें पहनने की एक मर्यादा होती है, लेकिन इन्हें गलत तरीके से पहनकर सिखों की आस्था को ठेस पहुंचाने का बार-बार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने फैशन शो के आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाए हैं कि बार-बार सामने आ रहे मामलों में सरकारें कोई सख्त कदम नहीं उठा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *