विघटन कारी ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत: सिरमौर हाटी विकास मंच

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; आज शिमला में केंद्रीय हाटी समिति की इकाई सिरमौर हाटी विकास मंच की प्रेस वार्ता प्रेस क्लब शिमला में आयोजित की गई। जिसमें गिरीपार के तीन लाख लोगों को हक दिलाने के लिए अभी तक हुई प्रगति पर विस्तार पूर्वक पदाधिकारियों ने बात रखी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सांसद सुरेश कश्यप फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह तोमर सहित भाजपा के राज्य का शीर्ष नेतृत्व और केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  अनुराग सिंह ठाकुर सहित सभी तमाम नेताओं का आभार प्रकट किया गया और साथ ही तीन लाख लोगों के हक के लिए दुष्प्रचार करने वाली सभी ताकतों को बेनकाब किया गया जो गिरिपार के तीन लाख लोगों के विषय में जनजातीय से संबंधित अफवाह और दुष्प्रचार फैला रहे हैं।

इस मौके पर हाटी रिसर्च विंग के संयोजक आत्माराम भिल्टा ने कहां की अभी तक किसी भी जाति को जनजातीय में आने से भारतवर्ष में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसका सीधा फायदा लोगों को ही और समाज को ही हुआ है विघटनकारी ताकतों को सतर्क रहना चाहिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह गिरी पार के लोगों के विषय में और हाटी मुद्दे पर ना फैलाएं वही हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि तीन लाख लोगो का मुद्दा भारत की संसद में केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उठाया है और गिरी पार को 1979 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जनजातीय घोषित किया है केवल इसकी सिफारिश इंप्लीमेंट करनी है।

अब भारत की केंद्र सरकार के कैबिनेट में मुदा जाएगा। इस मौके पर हाटी विकास मंच के मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा और दलीप सिंह सिंगटा ने कहा की अब भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी तीन लाख लोगों के मुद्दे की पैरवी भारत सरकार में कर रहे हैं शीघ्र ही लोगों को हक मिलेगा  वहीं हाटी विकास मंच के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी रविन्द्र जस्टा ने कहा कि अब सभी कागज तैयार है कोई भी ताकत गिरिपार के तीन लाख लोगों को गुमराह नही कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *