मान सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में एक सीट पर एक साल से ज्यादा नहीं रहेगा कर्मचारी

Spread the love

खजाना दफ्तर को यह दिए गए नए आदेश

  • अफसर और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे। कोई छुट्‌टी पर हो तो उसकी जगह किसी दूसरे की तैनाती हो।
  • आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाने जरूरी हैं, उसका नोटिस बोर्ड लगाया जाए। विभाग की तरफ से जारी हिदायत भी इस नोटिस बोर्ड पर होनी चाहिए।
  • कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन वाइज हो। इससे कर्मचारी को अनुभव भी होगा और एकाधिकार की संभावना भी नहीं रहेगी।
  • खजाने में उपलब्ध अष्टाम और टिकटों की गिनती रोज नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए।
  • खजाना दफ्तर में कंप्लेंट बॉक्स लगाए जाएं। इन्हें रोज चैक कर रजिस्टर में दर्ज किया जाए। एक हफ्ते के अंदर शिकायत का निपटारा हो।
  • शिकायत दर्ज करवाने के लिए अफसरों के नाम, पद और मोबाइल नंबर नोटिस बोर्ड पर दर्ज किए जाएं।
  • आम जनता, पेंशनर, सीनियर सिटीजन के साथ नरमी से पेश आएं। उनके बैठने का इंतजाम हो। किसी किस्म की चूक हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *