Spread the love

ओडिशा के बालासोर की घटना पर NSUI ने जताया विरोध, शिमला DC दफ़्तर के बाहर धरना

शिमला, सुरेन्द्र राणा: ओडिशा के बालासोर में कॉलेज छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कॉलेज परिसर में आत्मदाह करने मामले में देश भर में रोश है. इसी मामले में शिमला में NSUI ने धरना प्रदर्शन किया और उड़ीसा की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. NSUI ने आरोप लगाया कि ओडिशा और केंद्र में भाजपा की सरकार है. केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ का नारा देती है. लेकिन भाजपा के शासन में बेटी सुरक्षित नहीं है. NSUI ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है.

NSUI शिमला जिला अध्यक्ष शुभम् शर्मा ने कहा कि 4 दिन पहले ओडिशा के बालासोर में इंसानियत कोई शर्मसार बात करने वाली घटना सामने आई है. बालासोर में कॉलेज की छात्रा के साथ के यौन उत्पीड़न हुआ. छात्रा ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंततः छात्रा को आत्मदाह का रास्ता अपनाना पड़ा. शुभम् शर्मा ने कहा कि ओडिशा और केंद्र में भाजपा की सरकार है. केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ का नारा देती है. लेकिन भाजपा के शासन में बेटी सुरक्षित नहीं है. NSUI की मांग है कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे और पीड़ित को न्याय दिलाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *