अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शिमला में की गई कार्यशाला आयोजित

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आज शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस प्रति वर्ष 22 मई को दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने और जैविक विविधता के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2023 का विषय “फ्रॉम एग्रीमेंट टू एक्शन: बिल्ड बैक बायोडायवर्सिटी” है। शिमला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व पदमश्री नेक राम ने जैव विविधता पर विचार रखते हुए इसका संरक्षण को जरूरी बताया।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि सरकार के स्तर पर इसका महत्व लोग समझ नही पाए हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पदम श्री नेकराम हमारे साथ हैं। आग्रह किया गया है कि वह मंडी तक सीमित ना रह कर पूरे प्रदेश में आगे आकर लोगों को जागरूक करें। जैव विविधता के संरक्षण के साथ वर्तमान स्थिति में इसका किस तरह से दोहन करना है आर हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

वही इस मौके पर पद्मश्री नेकराम ने कहा कि वह पिछले 20 से 25 वर्षों से जैव विविधता के लिए अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। जैव विविधता एक महत्वपूर्ण विषय है जो लगातार खत्म होती जा रही है। कृषि,वन, हॉर्टिकल्चर में विविधता खत्म होती जा रही है। मिट्टी में विविधता काफी आवश्यक है। मिट्टी में पैदा हुए खाद्य पदार्थ सीधे पेट में जायेंगे। जिससे यह विविधता काफी जरूरी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *