Tuesday, April 30, 2024
Homeराजनीतिसीएम बोले 15 महीने में हर चुनौती से युद्ध की तरह लड़े...

सीएम बोले 15 महीने में हर चुनौती से युद्ध की तरह लड़े और जीते, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सरकार ने किया मजबूत, बिकाऊ नेता नही हो सकते जनसेवक

शिमला, सुरेंद्र राणा: लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरते से पहले हिमाचल कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई है और आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव मैदान में भाजपा को शिकस्त देने का ऐलान किया है।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का मिशन लोटस फेल हो गया है और लोकसभा व विधान सभा के उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता बिकाऊ लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। भाजपा ने लोकतंत्र का अपमान कर चोर दरवाजे से सरकार हथियाने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिली।देवभूमि के लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। सीएम सुक्खू ने अपने 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को भाजपा ने बिगाड़ा जिसमें कांग्रेस सरकार ने सुधार किया। सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतीयां 15 महीने में आई जिससे सरकार ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदा और भाजपा द्वारा पैदा किया राजनीतिक संकट जिसका बखूबी सामना किया। भाजपा ने केवल रोड़े अटकाने का काम किया और महिलाओं के 1500 रुपए भी रुकवाए। सरकार को गिराने का भाजपा ने प्रयास किया और एक राज्यसभा सीट कांग्रेस से चुराई है। बिकाऊ नेता जन सेवक नही हो सकते। चार लोकसभा सीट के साथ छ विधान सभा उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।1 जून को जब परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। कांग्रेस ने शिक्षित प्रत्याशी ने दिए हैं जो मुद्दो पर बात करेंगे, इस तानाशाही ताकत को हारने की शुरुआत हिमाचल से होगी।

वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का हिमाचल में मिशन लोटस फेल हो गया है और भाजपा अपने चक्रव्यूह में फंस गयी हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को देखकर अब भाजपा कैंडिडेट बदलने पर विचार कर रही है। हिमाचल में सरकार को अब कोई खतरा नही है लोकसभा चुनाव में जीत का चौका और विधान सभा उपचुनाव में छक्का लगेगा। सरकार पहले से भी ज्यादा मजबूत होगी।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के वक्त भाजपा असल मुद्दों से हमेशा जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में जा रही है। संगठन और सरकार आपसी मतभेद को भुलाकर चुनाव में जा रही है और प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देगी। सरकार ने विकट परिस्थितियों के बावजूद जनहित में कार्य किया है और जो वायदे किए थे उन्हें भी पूरा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

102670
Views Today : 548
Total views : 400965

ब्रेकिंग न्यूज़