Monday, May 20, 2024
Homeकांगड़ाRoad Accident: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार...

Road Accident: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, दंपती की मौत और बच्ची जख्मी

कांगड़ा:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110671
Views Today : 531
Total views : 413475

ब्रेकिंग न्यूज़