Monday, May 20, 2024
Homeराजनीतिमहिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास

दिल्ली: संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हुआ। बिल के समर्थन में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि OBC आरक्षण के बिना बिल अधूरा है। वहीं अमित शाह ने कहा कि आरक्षण जनरल, एससी और एसटी में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के तुरंत बाद ही जनगणना और डिलिमिटेशन यानी परिसीमन कराया जाएगा।

अभी लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं, बिल के कानून बनने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जन प्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा। लोकसभा में 543 सीटों में से 131 SC-ST के लिए आरक्षित हैं। इनका एक तिहाई यानी 44 सीटें SC-ST महिलाओं के लिए रहेंगी। तब बाकी महिलाओं के लिए 137 सीटें बचेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110503
Views Today : 255
Total views : 413199

ब्रेकिंग न्यूज़