Saturday, May 18, 2024
Homeहिमाचलहिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, एक लापता

हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, एक लापता

शिमला:सुरेंद्र राणा: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमस्खलन का सिलसिला जारी है। रविवार शाम करीब चार बजे लाहौल उपमंडल के सीमा क्षेत्र छीका के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से बीआरओ के तीन मजदूर दब गए।

दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं जबकि तीसरा अभी लापता है। यह हादसा उस समय हुआ जब बीआरओ की मशीनरी व मजदूर दारचा-शिंकुला सड़क को बहाल कर रहे थे।

अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन होने से यह मजदूर चपेट में आ गए। तीनों मजदूर बीआरओ के हैं। घटना में बीआरओ का स्नो कटर भी चपेट में आया है। जिला प्रशासन को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो करीब छह बजे जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

शून्य तापमान और अंधेरा होने के चलते सिर्फ दो मजदूरों के शव बरामद हो पाए जबकि तीसरे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

109829
Views Today : 301
Total views : 412058

ब्रेकिंग न्यूज़