Thursday, May 16, 2024
Homeदेशपंजाबनगर निगम मेयर इलेक्शन:‘कांग्रेसी काउंसलर टूटेंगे’- भाजपा को यकीन, कांग्रेस को भी...

नगर निगम मेयर इलेक्शन:‘कांग्रेसी काउंसलर टूटेंगे’- भाजपा को यकीन, कांग्रेस को भी डर

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: दो दिन बाद होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम मेयर इलेक्शन में ‘कांग्रेसी काउंसलर टूट जाएंगे’ – यह यकीन भाजपा और कांग्रेस दोनों को है। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने तो बयान दे दिया है- कांग्रेस के काउंसलर हिमाचल प्रदेश में हैं, ताकि उन्हें ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ से दूर रखा जा सके। वहीं, शनिवार शाम भाजपा के काउंसलर भी हरियाणा से हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। काउंसलर्स के साथ कुमारहट्‌टी पहुंचे एक भाजपा नेता ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बताया- हम दो काउंसलर तोड़ लेंगे।

ऐसी स्थिति में 17 जनवरी को होने वाले मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव के लिए हो सकता है कांग्रेस के काउंसलर हिस्सा ही न लें और चंडीगढ़ लौटकर न आएं। हालांकि यह 16 जनवरी को मीटिंग के बाद तय होगा। इस चुनाव में मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही है। दोनों के पास 14-14 काउंसलर हैं, लेकिन भाजपा के पास सांसद का भी एक वोट है। एक वोट शिअद काउंसलर का है, जिसने अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

16 को तय करेंगे चुनाव में हिस्सा लेना है या नहीं

कांग्रेस चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि 16 जनवरी को वे पार्षदों के साथ मीटिंग करेंगे कि आगे क्या करना है। पार्षदों को लेकर हिमाचल प्रदेश इसलिए गए ताकि ‘हाॅर्स ट्रेडिंग’ या बाकी किसी तरह की अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें। देश के कई राज्यों में पहले भी आप और भाजपा कांग्रेस पार्टी में सेंधमारी की कोशिश करती रही है।

भाजपा के पार्षद भी हिमाचल पहुंच गए…

शनिवार शाम को भाजपा पार्षद भी हिमाचल के कुमारहट्टी पहुंच गए। पहले हरियाणा के हिल स्टेशन मोरनी में थे। पार्षदों के साथ सजंय टंडन, रामवीर भट्टी, देवेंद्र बबला व बाकी भाजपा नेता भी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के पार्षद पंजाब में हैं। भाजपा पार्षद निगम चुनाव यानि 17 जनवरी की सुबह चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

109005
Views Today : 489
Total views : 410796

ब्रेकिंग न्यूज़