Monday, May 20, 2024
Homeविदेशरूस के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन को मिलेगी 72.5 करोड़ डॉलर...

रूस के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन को मिलेगी 72.5 करोड़ डॉलर की मदद

पंजाब दस्तक : यूक्रेन व रूस के बीच जंग खत्म होने की बजाए और उग्र होने की दिशा में बढ़ रही है। क्रीमिया पुल पर धमाके और यूक्रेन द्वारा नाटो की सदस्यता लेने की जिद से भड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। खबर है कि रूस ने नाटो देशों की सीमा के पास अपने परमाणु बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं। उधर, अमेरिका ने यूक्रेन को 72.50 करोड़ डॉलर की और सैन्य सहायता मंजूर की है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो के यूरोपीय सदस्य देशों की सीमा से सिर्फ 20 मील की दूरी पर परमाणु बमवर्षक 11 विमान तैनात कर दिए हैं। यह दावा अमेरिकी उपग्रह संचालन करने वाली एजेंसी प्लैनेट लैब्स द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर जारी रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार नॉर्वे की सीमा से 20 मील से भी कम दूरी पर रूसी TU-160 और TU-95 परमाणु बमवर्षक विमान तैनात किए गए हैं। ये लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों से हमले में सक्षम हैं। उपग्रह से ये तस्वीरें सात अक्तूबर को ली गई थीं। इनमें कोल्स्की प्रायद्वीप स्थित रूसी सैन्य अड्डे ओलेन्या पर 7 Tu-160 बमवर्षक और 4 Tu-95 विमान नजर आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि रूसी सेना के साथ नाटो सैनिकों के किसी भी सीधे टकराव या संघर्ष से वैश्विक तबाही होगी। इसलिए उम्मीद करता हूं कि ये देश इससे परहेज करेंगे।

हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं : ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। रूसी फौज समूचे यूक्रेन में अत्याचार कर रही है। यूएन के 143 सदस्य देशों ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को रूस में मिलाने को अवैध करार दिया है। ऐसे में अमेरिका यूक्रेन के रक्षकों को अपने देश की रक्षा के लिए अतिरिक्त सैन्य सहायता दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110442
Views Today : 179
Total views : 413123

ब्रेकिंग न्यूज़