Monday, May 20, 2024
Homeदेशहिमाचल के कॉलेजों में दाखिलों के लिए इस दिन से खुलेगा ऑनलाइन...

हिमाचल के कॉलेजों में दाखिलों के लिए इस दिन से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

शिमला, सुरेंदर राणा, हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में दाखिलों के लिए रविवार 10 जुलाई से पोर्टल ऑनलाइन खुलेगा। एक अगस्त से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। 26 जुलाई तक कॉलेजों में मेरिट लिस्टें जारी होंगी। 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक चार दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन होगा।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक पांच दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी। एक जनवरी 2023 से चार फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। पांच फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110491
Views Today : 242
Total views : 413186

ब्रेकिंग न्यूज़