Monday, May 20, 2024
Homeदेशपंजाबहरियाणा विधानसभा में धर्मांतरण रोधी बिल पेश, कांग्रेस विधायक के बिल की...

हरियाणा विधानसभा में धर्मांतरण रोधी बिल पेश, कांग्रेस विधायक के बिल की कॉपी फाड़ने पर सदन में हंगामा

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); गृह मंत्री अनिल विज ने यहां विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन हरियाणा अवैध धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 पेश किया। बिल पेश किए जाने के बाद कादियान ने आरोप लगाया कि यह विभाजनकारी नीतियों को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बिल में किसी धर्म का उल्लेख नहीं है और इसमें केवल जबरन धर्मांतरण का जिक्र है। कांग्रेस सदस्य खट्टर की किसी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए अपनी सीटों से उठ खड़े हुए। कादियान ने बिल की कॉपी फाड़ दी, जिससे विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गए।

जब कादियान ने कहा कि यह एक साधारण कागज है, तो विधानसभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बिल एक कानूनी दस्तावेज है। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्य से अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह सदन में इस तरह के व्यवहार की अनुमति नहीं देंगे। इसके बाद गुप्ता ने कादियान को बजट सत्र से निलंबित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110365
Views Today : 13
Total views : 412957

ब्रेकिंग न्यूज़