Monday, June 3, 2024
Homeराज्यभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफ़िला रोकने वाले पुलिस जवानों के...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफ़िला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़, मामले की होगी जांच

बिलासपुर(अभय राणा),भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफ़िला रोकने वाले पुलिस जवानों के परिजनों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कर ली गई है। एसपी बिलासपुर से कल सुबह यानी 6 दिसंबर तक मामले की रिपोर्ट तलब की  गई है। ADGP को विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी। गौर रहे आज जेपी नड्डा का काफ़िला लुहुनु मैदान से एम्स आते वक्त पुलिस की मांगों को लेकर उनके परिजनों ने रोक लिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में इसकी बड़ी सेंध माना जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस ने 4 सदस्यीय कमेटी का गठन कर पुलिस के वेतनमान की विसंगति को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया है। इससे पहले मामले को लेकर पुलिस जवान मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का भी घेराव कर चुके हैं।

हिमाचल में 2012 तक कांस्टेबल को नियमित जैसा ही वेतनमान मिलता था। लेकिन वित्त विभाग ने 2013 से कांस्टेबल की भर्ती को तो नियमित किया पर पूरे वेतनमान के लिए आठ साल तक इंतजार करने की शर्त जोड़ी। अब कांस्टेबल में भर्ती होने पर नियमित के बराबर आर्थिक लाभ आठ साल बाद मिलेंगे।

इससे प्रतिमाह एक कांस्टेबल को आठ साल में नौ लाख से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। अभी  कांस्टेबल को करीब 20 हजार रुपये वेतन मिलता है। आठ साल के बाद यही दोगुना हो जाता है। कायदे से यही वेतन भर्ती के तत्काल बाद मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

116263
Views Today : 63
Total views : 422892

ब्रेकिंग न्यूज़