2 से 9 अक्टूबर तक मनाया जायेगा 72 वां वन्यप्राणी सप्ताह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: 2 से 9 अक्टूबर तक वन विभाग का वाइल्ड लाइफ विंग वन्य प्राणी सप्ताह मनाने जा रहा है जिसके तहत वन विभाग द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।72वें वन्य प्राणी सप्ताह में इस बार का थीम “विकास एवम वन्य जीव मार्ग” रखा गया है। सप्ताह भर वाइल्ड लाइफ विंग अलग अलग कार्यक्रम जिसमें मिनी मैराथन, वर्कशॉप, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा।

वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी विंग अनिल ठाकुर ने बताया कि 72वे वन्यप्राणी सप्ताह के तहत प्रदेश में अलग अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरुक किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में बंदरो की संख्या कम हो रही है।

2016 में की गई बंदरो की गणना के मुताबिक हिमाचल में बंदरो की संख्या 3 लाख 16 हज़ार है। प्रदेश में 1 लाख 76 हजार बंदरो की नसबंदी की गई है। अब फ़िर से हिमाचल में बंदरो की की गणना की जा रही है जो मार्च 2024 तक पूरी होगी। वन विभाग का वन्य प्राणी विंग बर्फानी तेंदुए की गणना कर चुका है। बर्फानी तेंदुए की अनुमानित संख्या 52 से 72 तक हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *