जनता के सुझावों के बाद भाजपा तैयार करेगी विजन डॉक्यूमेंट, चार दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहें नड्डा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, भाजपा ने विजन डॉक्यूमेंट में आम लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे हैं जिसके लिए पार्टी की विजन डॉक्यूमेंट कमेटी ने 21 उप समितियों का गठन किया है। पार्टी ने सुझावों के लिए पोर्टल, व्हाट्सएप नंबर और मंडल स्तर पर सुझाव बॉक्स स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह बात विजन डॉक्यूमेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकन्दर कुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में विजन डॉक्यूमेंट के लिए पोर्टल के लॉन्च के दौरान कही।

 

वीओ,,,सुरेश कश्यप ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट का पहला मसौदा 20 सितंबर तक तेयार हो जायेगा।पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सुझाव मांगे हैं।इसके अलावा जो लोग पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से सुझाव नहीं दे सकते हैं उनके लिए जिला व मंडल स्तर पर सुझाव बॉक्स लगाए जाएंगे ताकि आम जनता की भागीदारी उसमें सुनिश्चित की जा सके। भाजपा के दृष्टि पत्र में हर वर्ग के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 18 से 21 सितंबर तक चार दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चारों लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।दौरे के दौरान पार्टी अध्यक्ष पंचायत स्तर से चुने गए जन प्रतिनिधियों से मीटिंग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *