1 तारीख को 11 बजे तक वेतन नहीं मिला तो खड़ी कर देंगे बसें, संयुक्त समन्वय समिति ने दी चेतावनी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: महीने की पहली तारीख को 11:00 बजे तक अगर खाते में वेतन नहीं आया तो कर्मी एक बजे काम छोड़ कर गेट पर प्रदर्शन करते नजर आएंगे। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार को यह चेतावनी दी है।

लगेज पॉलिसी मामले में बर्खास्त परिचालकों को बिना शर्त बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।जेसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर और महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने प्रेस वार्ता में एचआरटीसी प्रबंधन पर कर्मचारियों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाया।

शुक्रवार को इसको लेकर प्रबंध निदेशक को मांग पत्र सौंपा जाएगा और 7 दिन में जेसीसी बुलाने की शर्त रखी जाएगी। कर्मियों को एक तारीख को वेतन नहीं मिला तो चालक-परिचालक, कार्यालय और कार्यशाला कर्मी काम छोड़ सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *