हिमाचल में 600 सड़के अभी भी बन्द, पीडब्ल्यूडी विभाग को 26 सौ करोड़ का नुक्सान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में बरसात में भारी नुकसान हुआ है। खासकर लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है अब तक 26 सौ करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हो चुका है। प्रदेश में अभी भी बारिश का कहर जारी है और प्रदेश में 600 सड़के अभी भी बंद है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रदेश में बारिश से इस बार भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में कई लोगों की मौत इस आपदा में होने के साथ ही भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों को राहत देने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो हिमाचल को मदद मिलनी चाहिए थी उसे तरह की मदद नहीं मिल रही है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी 2643 करोड़ जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया ओर कहा कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों से प्रदेश को इस आपदा के समय यह बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश में जल्द ही नई सड़कों का निर्माण कार्य इसे शुरू हो पाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ग्लोबल टेंडर करेगी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के समय राजनीति ना करके सभी को एकजुट होकर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को रखना चाहिए और प्रदेश को आपदा राज्य घोषित करने की मांग विपक्ष को भी करनी चाहिए।ताकि प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक मदद केंद्र सरकार से मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *