हिमाचल में 110 महीनों का DA लंबित, कर्मचारी-पेंशनर परेशान

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा:
हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों का कुल 110 महीनों का महंगाई भत्ता (DA) अब तक लंबित है। जुलाई 2022 से अगस्त 2025 तक के विभिन्न DA किस्तों पर या तो कोई कार्रवाई नहीं हुई है या सिर्फ घोषणाएं ही हुई हैं।

जुलाई 2022 से मार्च 2024 तक का 4% DA — 21 महीने से लंबित

जनवरी 2023 से सितंबर 2024 तक का 4% DA — 21 महीने से लंबित

जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक का 4% DA — 26 महीने से लंबित

जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक का 4% DA — 20 महीने से लंबित

जुलाई 2024 से अगस्त 2025 तक का 3% DA — सिर्फ घोषणा, अमल नहीं (14 महीने)

जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक का 2% DA — स्थिति स्पष्ट नहीं (8 महीने)

कुल मिलाकर 110 महीनों का DA गायब है।

कर्मचारियों और पेंशनरों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में DA रोकना सीधा आर्थिक अन्याय है। अब सभी की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *