हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन चार जिलों में 30-31 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश की चेतावनी आई है। राज्य के चार जिलों में जोरदार बारिश होगी जिसका ऑरेंज अलर्ट आ गया है। 30 व 31 अगस्त को चार जिले ऊना, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश कुछ क्षेत्रों में हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे यानि शुक्रवार रात को प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर व ऊना के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया है। 2 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 अगस्त की रात को भी भारी वर्षा कुछ स्थानों पर हुई है। इनमें ऊना, सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिला में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई।वीरवार

30 अगस्त शनिवार को चंबा, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊना, बिलासपुर, मंडी और शिमला जिलों में भी एक दो स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 31 अगस्त को हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन, किन्नौर और शिमला जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट रहेगा। पहली सितंबर को अगले महीने की शुरूआत में ऊना, मंडी, शिमला, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।इसी तरह से 2 सितंबर को शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों में एक दो स्थानां पर भारी वर्षा होने की संभावना है जहां के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान भी कुछ जिलों में दिया है। इसमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *