हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, छह होटलों के संचालन को लेकर मिला आश्वासन

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला और संघ से जुड़ी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि एचपीटीडीसी के छह होटलों का संचालन निगम द्वारा ही किया जाएगा।ये छह होटल हैं: एप्पल ब्लॉसम फागू, लेक व्यू बिलासपुर, होटल चांशल रोहड़ू, होटल रोस कॉमन कसौली, होटल सरवरी कुल्लू और होटल ममलेश्वर चिंडी।

संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे एक वर्ष के भीतर इन सभी होटलों को लाभ में लाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एचपीटीडीसी को हरसंभव सहयोग देने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मंडी जिले के तत्तापानी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 30 कमरों वाला एक नया होटल स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कर्मचारियों से भोजन, आतिथ्य और अन्य सेवाओं में उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि पर्यटकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सके।इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम राम, महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार फेरम, राजीव सोनी, राजपाल शर्मा, श्यामा नंद, निहाल सिंह और मनोज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *