पंजाब दस्तक: सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की मंडियों में 10 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार खराब मौसम किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अपनी उपज बेचने के लिए राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की वेबसाइट पर 1,400 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें एक पंजीकरण शुक्रवार को भी हुआ। इनमें 1,343 किसानों की वेरिफिकेशन हो चुकी है और 1,151 के टोकन जनरेट हुए। अब तक 810 किसानों ने सरकार को 2,864 मीट्रिक टन उपज बेची।
इसकी एवज में किसानों के बैंक खातों में 6.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बता दें कि इस मर्तबा किसानों को खराब मौसम के बीच अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बार-बार बारिश से कई जगह गेहूं में नमी आई तो खराब भी हुई। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।
